सीडीआर के द्वारा प्राथमिक चिकित्सा का दिया गया प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत स्काउट गाइड बेसिक एवं एडवांस कोर्स प्रशिक्षण में शनिवार को भारतीय पाठशाला में जिला प्रशिक्षण आयुक्त डा0 जितेन्द्र कुमार यादव ने सीडीआर की सहायता से हृदय को पुर्नवास कराने का प्रशिक्षण दिया। सीडीआर के द्वारा मनुष्य को ए,बी,सी, एवं सी,ए,बी, पद्धति के द्वारा ठीक किया जा सकता है। प्रशिक्षकों ने अलग-अलग विषय को पढ़ाया। विवेक कुमार ने फायर के बारे में विस्तार से बताया।

स्काउट के परम्परागत चिन्ह की जानकारी मोहम्मद समीम के द्वारा दी गई। कंटूर लाइट सुनील द्विवेदी, फस्र्ट एण्ड का निर्माण एवं उपयोग कुसुम चौहान ने दिया। ऊंचाई एवं दूरी का अनुमान लगाया रामपाल गिरी ने संगठन की जानकारी विपिन मिश्रा ने दी। स्काउट के साहित्य का वर्णन कृष्ण कुमार ने दिया। हाइक की विस्तृत जानकारी एवं योजना के बारे में मुख्यायुक्त दिनेश कुमार वर्मा ने दिया। रविवार को मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पाण्डाल में स्काउट गाइड का कार्यक्रम एवं अनुशासन के संबंधित होगा। वीना गौतम ने ट्री बनाया। भारती मिश्रा एवं चमन शुक्ला व पुष्पा सिंह ने प्रेरक गीतों को सुनाकर सबका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य ऐस्तर रोज दयाल, पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा, योगेश कुमार, सुधीर कुशवाहा, वैभव सोमवंशी, गौरी राजपूत, नीरु, रुबी, अंजली गौतम, स्वीटी वर्मा, सीवा, हिमलेश, ममता यादव, सुनील कुमार, श्रवण कुमार मिश्रा, डा0 यशवंत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *