फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थी ऑब्जेक्टिव प्रश्नों को रोजाना पढ़ें, लेशन को पढ़ें, हाईस्कूल में सेन्ट्रल आइडिया पोयम को तैयार करें। सप्लीमेंट्री में रीडर च्वाइस प्रश्न आयेंगे। यह पांच नम्बर के होंगे। तीन प्रश्न वास्तुनिष्ठ पर आयेंगे। ऑब्जेक्टिव की तरह तीन में से दो प्रश्न अनिवार्य करना है। इसमें पढऩे की बहुत आवश्यकता है। ग्रामर में बच्चे अभ्यास बराबर करें। मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या अंगे्रजी प्रवक्ता सुमन त्रिपाठी ने यूपी बोर्ड परीक्षा के विषय में बताया कि छात्र लगातार अभ्यास करते रहे। जिससे उन्हें कोई भी अंगे्रजी के प्रश्न पत्र में असुविधा न हो। कक्षा 12 में प्रोज, पोइट्री, ग्रामर, विस्तास हेल्प बुक है।

प्रोज में से पांच प्रश्न आयेंगे, यह दस नम्बर का प्रश्न होता है। सप्लीमेंटी बुक में से 40 नम्बर का प्रश्न आता है। ग्रामर में लेटर, एडिटर के लिए कम्पलेंट लेटर, जॉब लेटर आदि लिखने होते हैं, यह 10 नम्बर के प्रश्न हैं। ऑर्टिकल 100 से 150 शब्दों का लिखने को आता है। किसी भी विषय पर लिखे। वर्णात्मा, तर्कशीलता, जीवन परिचय आदि प्रश्न बोर्ड परीक्षा में आते हैं। यह प्रश्न 10 नम्बर का होता है। वस्तुनिष्ठ ऑब्जेक्टिव प्रश्न होते हैं। फेजल वर्क अंगे्रजी में विलोम शब्द, अनेक शब्दों के एक शब्द के प्रश्न 10 नम्बर के होते है। ट्रांसलेशन हिन्दी से अंगे्रजी में आते हैं जो 10 नम्बर के होते हैं। ऑल ओवर ग्रामर डायरेक्ट व इनडायरेक्ट के बारे में जानकारी होनी चाहिए। कम्बीनेंस संटेंश, रुपांतरण, श्लेषण, करेक्शन, ऑफ द रेह को शुद्ध करना आदि परीक्षा में आता है। यह 10 नम्बर के प्रश्न होते हैं। पूरा प्रश्न पत्र 100 नम्बर का होता है। नियमित अभ्यास करने से अंगे्रजी में सब कुछ याद हो जाता है। छात्राएं प्रत्येक लेशन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़े, तभी उन्हें अंग्रेजी विषय में सफलता मिल पायेगी।
