फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में आहूत की गयी है।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार 1 अप्रैल को 18 वर्ष पूरे कर रहे सभी छात्र-छात्राओं, व्यक्तियों के वोट बना लिये जायें। कोई भी छूटने ना पाये। 20 से 29 वर्ष के छूटे हुये लोगों के भी वोट बनवाना सुनिश्चित करें। विधानसभा क्षेत्र में जितने भी कॉलेज हंै उनके प्रिन्सिपल से व्यक्तिगत रूप से मिलकर वोटर फार्म उपलब्ध कराएं। सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्कूलों में शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एक सप्ताह में उपलब्ध कराकर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। सभी बूथों पर बूथ नंबर, लोकसभा निर्वाचन 2024 अंकित कराना सुनिश्चित करें। सभी वी0आई0पी0 वोटर्स के मतदाता सूची में नाम चेक कर लें। जिन बूथों की वेव कास्टिंग होनी है उन बूथों पर नेटवर्क चेक करा लें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
