रंगदारी मांगने के मामले में बब्बन की रिमांड मंजूर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रंगदारी मांगने के मामले में मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन की मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट दण्डाधिकारी ने 14 दिन की रिमाण्ड मंजूर कर दी है।

बसपा नेता हाजी फजल मंसूरी पुत्र सलीम मंसूरी निवासी भूसा मण्डी फतेहगढ़ ने 28 मार्च 2023 को रंगदारी मांगने व मांग पूरी न होने पर जानमाल की धमकी देने के मामले में अमित दुबे उर्फ बब्बन व शवा खान, हैदर अली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में पुलिस ने रिमाण्ड पर लेने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दायर किया था। जिसे मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट दण्डाधिकारी ने स्वीकार करते हुए अमित दुबे उर्फ बब्बन की 14 दिन की रिमाण्ड मंजूर कर दी है। अमित दुबे इस समय जनपद हरदोई के जिला कारागार में निरुद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *