जीएसटी के नोटिसों के विरोध में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट द्वारा प्रधानमंत्री सम्बोधित ज्ञापन सांसद के न मिलने पर उनके पुत्र को उनके निवास पर सांैपा।
प्रधानमंत्री को सम्बोधित जीएसटी विभाग द्वारा वर्ष 17 18 व 18 व 19 में गलत जारी किए जा रहे नोटिसों के विरोध में नगर अध्यक्ष हाजी मो0 इखलाक खान व नगर महामंत्री राकेश कुमार सक्सेना व नगर युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र अंकित राजपूत को ज्ञापन सांैपा। यूपी जीएसटी द्वारा वर्ष 2017,18,19 कह सुनवाई जारी किये नोटिसों के बारे में समाधान करने की मांग की गई है। ज्ञापन में मांग की गई कि केंद्र सरकार द्वारा एमएसएमई लघु एवं सूक्ष्म इकाईयों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए आयकर अधिनियम 43बी में संसोधन करते हुए उसकी 43बी(एच) के द्वारा एमएसएमई से जुड़ी इकाईयों को 15 दिन के भीतर भुगतान करने की व्यवस्था अनिवार्य की गई है।

जिसका पालन कर पाना संभव नहीं है। एमएसएमई की जुड़ी जो सूक्ष्म इकाईयां है उनको अपने माल का विक्रय करने के लिए बड़ी बड़ी इकाईयों से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ती है और माल को बेंचने के लिए व्यापारियों को अतिरिक्त सुविधायें मुहैया करानी पड़ती है। जिससे समयावधि की सीमा के साथ-साथ माल वापसी तक अनुबंध करना पड़ता है। तब उनसे माल खरीदता है। एमएसएमई से खरीदने वाले व्यापारियों को उस माल की बिक्री को उधार में करना पड़ता है। उस कारण भुगतान आने पर ही लघु इकाईयों को भुगतान कर पाता है। ऐसे में 15 दिन और अनुबंध की स्थिति में 45 दिन से अनिवार्य रुप से भुगतान करना अनिवार्य है। जिसका व्यापारी पालन कर पाना व खरीददार व्यापारी के लिए संभव नहीं है। ऐसे व्यापार प्रभावित होगा।
इस मौके पर मो0 इखलाक खान, राकेश कुमार सक्सेना, अंकुर श्रीवास्तव, सरदार जगदीप सिंह, सर्वेंद्र सिंह, पुनीत दुबे उर्फ बॉबी दुबे, योगेंद्र प्रकाश आर्य, डॉ0 महेंद्र श्रीवास्तव, शाहिद अंसारी, राजू भारद्वाज, कुलभूषण श्रीवास्तव, आफताब अंसारी, लईक सिद्दीकी, सोनी शुक्ला, अनिता शर्मा, गोपाल सक्सेना, सत्यवीर पाल, सुनील पाल, अंजू सलमानी, मोनू मिश्रा, सानू तिवारी, प्रशांत पांडेय, रवि गुप्ता, शानू तिवारी, रितेश दीक्षित, अवधेश श्रीवास्तव, सचिन शर्मा, विनोद दीक्षित, मो0 नफीस, शान मोहम्मद, आशीष वर्मा, सौरभ सक्सेना, किरन सिंह, अल्पी शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *