फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड मोहम्मदाबाद के प्राथमिक विद्यालय पंचम नगरिया में राज्य परियोजना के निर्देशानुसार वार्षिकोत्सव एवं अभिभावक-अध्यापक बैठक का आयोजन खण्ड शिक्षाधिकारी भारती शाक्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। दौड़ प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। बच्चों ने खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। दौड़ प्रतियोगिता व खेलकूद प्रतियोगिता एआरपी मनीष अवस्थी व नोडल संकुल अभिषेक यादव की देखरेख में सम्पन्न हुई। कविता, वाचन व बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया।

खण्ड शिक्षाधिकारी भारती शाक्य द्वारा कक्षा 1, 2, 3 के विद्यार्थियों को बैज लगाकर तथा पारितोषक देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने पाल्यो को विद्यालय गणवेश में नित्य भेजे। पुरुष अभिभावक एवं महिला अभिभावक को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप यादव तथा नोडल संकुल अभिषेक यादव द्वारा अभिभावकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका पल्लवी सिंह तथा सहायक अध्यापिका सबनम द्वारा महिला अभिभावको को माल्या पहनाकर सम्मानित किया गया। एआरपी मनीष अवस्थी द्वारा अभिभावकों को मोबाइल में निपुण लक्ष्य ऐप डाउनलोड कराकर उसके उपयोग के बारे में विस्तृत से चर्चा की गई। प्रधानाध्यापिका पल्लवी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन महेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर विद्यालय के कर्मचारी व रसुइयां मौजूद रही।
