विभिन्न दलों के लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सोमवार को जनपद की चारों विधानसभाओं में विधानसभा मिलन कार्यक्रम के तहत सपा, बसपा और कांग्रेस के सैकड़ो समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। चारों विधानसभा में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित हुए। विधानसभा स्तर पर कार्यक्रमों में विभिन्न दलों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलायी गई। पार्टी कार्यालय आवास विकास पर जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने अन्य दलों के नेताओं को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की स्पष्ट नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से सभी प्रभावित है।

केंद्र की सरकार ने गरीब कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किया हैं इसलिए अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रियता बढ़ रही है हर वर्ग का व्यक्ति बीजेपी से जुडऩा चाहता है इसीलिए पार्टी ने तय किया है अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता जो भाजपा की नीति से उत्साहित होकर भाजपा में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए विधानसभा स्तर पर विधानसभा मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। आदित्य मिश्रा, भूदेव राजपूत, हिमांशु गुप्ता, संजीव गुप्ता, अभिषेक बाथम, ममता सक्सेना, शिवांग रस्तोगी, मीरा सिंह, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष विकास पाण्डेय व राजकुमार वर्मा, शेर सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे। अमृतपुर विधानसभा के नवाबगंज में एक गेस्ट हाउस में सांसद मुकेश राजपूत ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी सहित ७० लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलायी। मुकेश राजपूत ने कहा भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, इसलिए स्पष्ट नीति और नियत से जनता में भाजपा के प्रति विश्वास बड़ा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन दिया है। इस मौके पर पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, विजय गुप्ता, कमल भारद्वाज, छत्रपाल सिंह मौजूद रहे। कायमगंज विधानसभा का कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला में हुआ। कम्पिल की पूर्व चेयरमैन उमाशंकर सहित लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। अजय धाकरे ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर मिथिलेश अग्रवाल, अरुण दुबे, अमरदीप दीक्षित, चेतन तिवारी, सत्यवर्धन सिंह राठौर, मनोज गंगवार, रामलखन राजपूत मौजूद रहे। भोजपुर विधानसभा में १०० लोगों ेने भाजपा की सदस्यता ली। दिनेश कटियार, वीरेन्द्र सिंह राठौर ने सदस्यता दिलायी। इस मौके पर गोपाल राठौर, रामप्रकाश राठौर, अरविन्द कटियार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *