खण्ड शिक्षाधिकारी ने शिक्षकों को बांटे प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्लाक संसाधन केंद्र कायमगंज में संचालित जेण्डर इक्विटी के अन्तर्गत पावर एंजिल के सशक्तिकरण की कार्यशाला के तृतीय एवं समापन दिवस पर समस्त प्रतिभागियों को कक्षा 6, 7 व 8 की पावर एंजिल द्वारा सत्र संचालन हेतु प्रगति के पंख नामक पुस्तिका देकर १२ सत्र संचालनों के बारे में बताया गया। टे्रनर भारती मिश्रा ने सत्र संचालन में सुगमकर्ता की तथा पावर एंजिल की सुधा वर्मा व सुनीता चौहान के साथ मंचन किया। पावर एंजिल के नाम चि_ी का वाचन किया गया। स्टीरियो टाइप सोंच पर विस्तृत चर्चा की गई। समापन सत्र में खण्ड शिक्षाधिकारी ओमप्रकाश पाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यूनीसेफ की प्रेरणा से संचालित मीना पात्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ है।
निश्चित रुप से अब आधा फुल की टीम से प्रेरणा लेकर बच्चे समाज की स्टीरियो टाइप सोंच को बदलने में कामयाब होंगे। शिक्षण प्रशिक्षण बतायी गई विधियों को विद्यालय में धरातल पर अवश्य उतारे। समापन के अवसर पर समस्त प्रतिभागियों को खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर सत्यप्रकाश, वीटू, श्याम सिंह, बृजमोहन सिंह, कल्पना शाक्य, चन्द्रकांत दुबे, शुभनेश सिंह, कमलेश राठौर, उर्वसी, राकेश कुमार, पवन कुमार, साहब सिंह, प्रवीन पाल, उदय यादव, जितेन्द्र सिंह, अनुराग पाठक, जावेद अख्तर आदि लोग मौजूद रहे।
