सपा जिलाध्यक्ष व भंते ने मंडी पहुंचकर ईवीएम की निगरानी

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अपनी निगरानी ड्यूटी से रहे नदारत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सातनपुर मण्डी में ईवीएम की रखवाली के लिए मंगलवार को जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल व चेतसिक बोधि संकिसा के भंते व एमपी सिंह शाक्य, भंते शीलमित्र, कमल बाबू, माजिद खान, विजय शाक्य, केशव आदि ने पहुंचकर ईवीएम की निगरानी की। कैमरे की नजर चप्पे-चप्पे पर है। जिसे एलईडी पर सपा नेताओं ने सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी की। जबकि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अरविन्द कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शाक्य का आज निगरानी करने का टर्न था। मगर वह नहीं पहुंचे। लम्बी-लम्बी बाते करने वाले नेता बहुत है। पर जिलाध्यक्ष द्वारा लगायी गई ड्यूटी पर सपा नेता खरे नहीं उतर रहे है। पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अरविन्द कश्यप की आज ड्यूटी थी, मगर वह ईवीएम की निगरानी करने नहीं पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *