नीम करोरी मंदिर परिसर को पॉलीथिन मुक्त बनाने की विमल यादव ने की मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कृष्ण वाहिनी के प्रदेश प्रमुख महासचिव विमल यादव ने नीम करोरी मंदिर परिसर में पॉलीथिन को प्रतिबंधित करने की मांग की है। स्थानीय दुकानदार फूल व प्रसाद पॉलीथिन में बेंचते है। ऐसे में मंदिर परिसर के पास बड़ी संख्या में पॉलीथिन पड़ी रहती है। जो पर्यावरण के साथ-साथ आसपास की जगह को प्रदूषित करती है। मंदिर परिसर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए नीम करोरी मंदिर चौकी इंचार्ज को ज्ञापन सांैपा। ज्ञापन में मांग की गई कि दुकानदारों पर पॉलीथिन में सामान बेंचने पर प्रतिबंध लगाया जाये तो मंदिर परिसर में पॉलीथिन आदि कूड़ा करकट नहीं जमा होगा। इस कार्य की सभी लोगों ने सराहना की। उन्होंने अपने साथियों के साथ चौकी पहुंचकर चौकी इंचार्ज को प्रार्थना पत्र सांैपा। चौकी इंचार्ज ने आश्वासन दिया कि सभी दुकानदारों को बुलाकर बात रखी जायेगी। उसके बाद नहीं माने तो कार्यवाही अमल में जायेगी। विमल यादव की इस मांग को लेकर आसपास क्षेत्र के लोगों ने प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *