फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते कई दिनों से बन रहे मेघों ने आज झमाझम वारिश की। हालांकि फर्रुखाबाद की अपेक्षा फतेहगढ़ में ज्यादा वारिश हुई। वहीं गर्मी से बेहाल बच्चों ंने बरसात के पानी में जमकर मस्ती की। बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया।
जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से बादल बन रहे थे, लेकिन बरसात नहीं हो रही थी। बुधवार को दोपहर करीब १ बजे करीब एक से डेढ़ घंटा झमाझम वारिश हुई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। इससे जहां लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली, वहीं बच्चों ने बरसात का जमकर लुत्फ उठाया और खूब मस्ती की। बरसात से कई नालियों का कचरा सडक़ पर आ गया। शहर के निचले मोहल्लों में पानी भर गया। शाम तक बादल छाये रहे। रात में भी बरसात होने की सम्भावना जतायी जा रही है। वहीं इस बरसात से किसानों को भी फायदा हुआ है। वहीं बरसात ने बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी। बिजली हर १० से १५ मिनट में ट्रिपिंग करती रही।
गरज चमक के साथ बरसे मेघा, बच्चों की की मस्ती
