धोखाधड़ी व फर्जी शपथ पत्र के मामले में अनुपम दुबे को कोर्ट ने किया तलब

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। धोखाधड़ी कर फर्जी प्रपत्र तैयार कर जमीन हड़पने व दलित उत्पीडऩ के मामले में न्यायालय ने अनुपम दुबे को तलब किया था। सोमवार को मथुरा जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच फतेहगढ़ न्यायालय अपर जिला जज एससी/एसटी एक्ट के न्यायालय में पेश किया गया। इसी मामले में विवेचक ने केस डायरी व अन्य सभी प्रपत्रों प्रस्तुत कर अभियुक्त की रिमाण्ड की याचना की गई। जिस पर न्यायालय ने सभी प्रपत्रों का अवलोकन कर 26 जुलाई तक अभियुक्त अनुपम दुबे की रिमाण्ड मंजूरी कर दी है और वारंट बनाकर जेल जेल भेजने का आदेश दिया है। वहीं समीम हत्याकाण्ड में फर्जी शपथ पत्र प्रस्तुत करने के मामले में अनुपम दुबे को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट त्वरित के न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हे 26 जुलाई तक रिमांड पर भेज दिया गया।
थाना मऊदरवाजा के ग्राम बहादुरगंज निवासी एकलव्य कुमार पुत्र रामलाल ने 17 मार्च 2023 को अनुपम दुबे, अमित दुबे उर्फ बब्बन, अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, अभिषेक दुबे उर्फ जीतू पुत्रगण महेशचन्द्र दुबे निवासी सद्गुरु सदन कसरट्टा फतेहगढ़ के अलावा इसरार अहमद, रामश्याम, राकेश कुमार, सत्यप्रकाश सचान, हरिओम रस्तोगी, अनिरुद्ध त्रिवेदी के विरुद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506, 3(1)(द),3(1)(ध) के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में विवेचक ने अभियुक्त को तलब व रिमांड पर दिये जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। 21 जून के आदेश पर अपर जिला जज एससी/एसटी एक्ट न्यायाधीश ने तलब किया और प्रपत्रों का अवलोकन करते हुए 26 जुलाई तक अभियुक्त अनुपम दुबे की रिमाण्ड मंजूरी कर दी है। वहीं समीम हत्याकाण्ड में फर्जी शपथ पत्र प्रस्तुत करने के मामले में तत्कालीन फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह ने 1 जुलाई 2023 को अनुपम दुबे व शिशु उर्फ बालकिशन तथा आरपी सिंह एडवोकेट व एक अज्ञात के विरुद्ध धारा 419, 465, 466, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में अनुपम दुबे को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट त्वरित के न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हे २६ जुलाई तक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *