फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारत हिन्दू महासभा एवं जय भोलेबाबा कमेटी द्वारा सामूहिक विशाल कांवड़ यात्रा 11अगस्त को नगर में धूमधाम से निकाली जायेगी। अखिल भारत हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने बताया कि दुर्वाषा ऋषि आश्रम से गंगा स्नान के साथ कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होकर पांचाल घाट से खानपुर कादरीगेट, लालगेट, घुमना, चौक होते हुए रेलवे रोड स्थित पाण्डेश्वरनाथ मंदिर पहुंचेगी। जहां भक्तगण भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगें। भोलेबाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि सभी भक्तों से अपील है कि अपनी कांवड़ के साथ सभी लोग यात्रा में शामिल हो। इसके लिए वह कमेटी के लोगों से सम्पर्क करें। हर साल की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकाली जायेगी। जिसके लिए हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक व प्रदेश उपाध्यक्ष सौरव मिश्रा आदि लोग तैयारी में लगे है।
11 अगस्त को नगर में धूमधाम से निकाली जायेगी नगर में कांवड़ यात्रा: विमलेश मिश्रा
