फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायण महाविद्यालय फतेहगढ़ में प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग की अध्यक्षता में एनएसएस के तत्वाधान में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव मनाया गया। 9 अगस्त 1925 को कार्यरुप देने हेतु संगोष्ठी का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डा0 वीके तिवारी ने काकोरी टे्रन एक्शन शताब्दी की घटना पर विस्तार से प्रकाश डाला। इतिहास विभागाध्यक्ष डा0 रामनरेश सिंह ने काकोरी टे्रन एक्शन घटना की जानकारी विस्तार पूर्वक छात्र-छात्राओं को बतायी। एनएसएस प्रभारी डा0 प्रज्ञा त्रिपाठी की देखरेख में संगोष्ठी सम्पन्न हुई। संचालन डा0 हरिशिवनाथ गुप्ता ने किया। छात्र साहिल ने अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर शिक्षक डा0 पंचम कुमार, डा0 अशोक कुमार शर्मा, विनय कुमार बाथम, सरस पाठक, प्रियांशु सिन्हा, प्रशांत कुमार के अलावा छात्र-छात्रायें मौजूद रही।
डीएन कालेज में काकोरी ट्रेन एक्शन पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
