जनपद में पांच लाख सदस्य बनाकर लक्ष्य को हासिल करना है: कामेश्वर सिंह

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा की संयुक्त जिला कार्यशाला आयोजित हुई। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने सदस्यता अभियान पर विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने की। कामेश्वर सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा की सदस्यता लेने के लिए 2 सितंबर से पूरे देश के साथ-साथ प्रदेश में भी सदस्यता अभियान संगठन पर्व आरंभ किया है। 2019 संगठन पर्व के बाद इस 2024 के संगठन पर्व में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को खुद सदस्य बनकर अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी भाजपा से जोडक़र सदस्य बनाना है। भाजपा को फिर एक बार विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है। सदस्यता अभियान में हर वर्ग को भाजपा से जोडऩे के लिए संगठन के द्वारा एक मिस कॉल नंबर दिया गया है। जिसके माध्यम से सदस्य बनाने का कार्य करना है। प्रत्येक मंडल में 1000 सदस्यता का लक्ष्य एवं प्रत्येक मोर्चे को 20000 सदस्य बनाकर पूरे जनपद में 5 लाख सदस्यों के साथ लक्ष्य को हासिल करना है। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा भाजपा एक राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि एक विचारधारा है। कार्यक्रम प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 नए सदस्य बनाने होंगे। प्रथम चरण का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से आरंभ होकर 25 सितंबर तक चलेगा एवं दूसरे चरण का सदस्य अभियान 1 अक्टूबर से आरंभ होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा। रामानंद कटियार ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार ने भय मुक्त शासन दिया। डबल इंजन की सरकार प्रत्येक वर्ग के हित के लिए कार्य कर रही है। संचालन अजीत पांडे ने किया। इस अवसर पर अवधेश शुक्ला, रोहिताश वर्मा, कुलदीप कुशवाहा, डॉ0 बीके गंगवार, हेमचंद्र राजपूत, रिशिपाल सिसोदिया, शिवांग रस्तोगी, कृष्ण मुरारी राजपूत, सुनील रावत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *