फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मिशन वात्सल्य के अन्तर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनान्तर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक व बाल विवाह-डिस्ट्रिक टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। डीएम ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, समस्त अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्ड स्तर एवं ग्राम स्तर पर समितियों की बैठक 01 माह में सम्पन्न करायी जाये तथा उप जिलाधिकारी द्वारा समन्वय किया जायेगा। जनपद के होटल/ढाबों/कारखानों आदि के लिए श्रम विभाग द्वारा एक सर्कुलर जारी किया जाये, जिससे कि कोई भी नियोक्ता अपने पास किसी भी 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को काम पर न रखे। ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित किया कि गम्भीरता और सघनता के साथ अभियान चलाकर जनपद में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा स्कूटी/किसी भी प्रकार वाहन एवं ई-रिक्शा चलाते हुए पाये जाने पर कार्यवाही की जाये। बाल विवाह को रोकने हेतु चाईल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098, इमरजेंसी नम्बर 112 अथवा विभागीय सी0यू0जी0 नम्बर 7518024057 पर सूचना दें। अपर पुलिस अधीक्षक को बाल विवाह की रोकथाम हेतु एक सर्कुलर जारी करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्टे्रट, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी कायमगंज, उप जिलाधिकारी अमृतपुर, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
मिशन वात्सल्य की डीएम ने ली बैठक
