फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एसएस पब्लिक स्कूल नारायणपुर शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। चैयरमैन सुरेश चंद्र अवस्थी, मैनेजर अनुपम अवस्थी एवं प्रधानाचार्य देवेश नारायण अवस्थी, डायरेक्टर जतिन नारायण अवस्थी ने डॉ0 सर्व पली राधाकृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सभी अध्यापकों को पुरस्कार दिए गये। कोआर्डिनेटर राहुल मिश्रा, राजेश तिवारी, प्रतिभा सिंह, पूजा, बीनू, आयुषी, कशिश, सोनू सिंह आदि ने शिक्षकों की विशेषताएं बताई। इस अवसर गौरव, हर्षित, प्रिया, वैष्णवी, आरिश, पीयूष, अविरल, आरव, सोनल, प्रयांशी, रिशव, अनुष्का आदि अनेक बच्चो ने सभी अध्यापकों का सम्मान किया तथा उपहार दिए।
एसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
