फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्र द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय बलीपुर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बच्चों से विज्ञान और तकनीक मैथ्स से संबंधित सवाल पूछे और पढ़ाया भी। कक्षा 6 में बच्चो को जैन और बौद्ध धर्म का विषय पढ़ाया जा रहा है। चार वेदों के नाम पूछने पर दो बच्चे द्वारा सही जवाब दिया गया। पुरस्कार के रूप में बच्चो को 50-50 रुपए पुरस्कार के रूप में दिए गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि बच्चों को ज्ञानवर्धन करने के लिए सामान्य ज्ञान की भी जानकारी होना बहुत जरुरी है। विभिन्न परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान संबंधित प्रश्न आते है। एसलिए बच्चे बेसिक पढ़ाई के दौरान सामान्य ज्ञान पर भी ध्यान दे तो आगे की पढ़ाई में सहायता मिलती है। इस मौके पर शिक्षकों से भी शैक्षिक जानकारियां ली।
प्रोबेशन अधिकारी ने बलीपुर विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों को पढ़ाया
