मण्डलीय कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद के रहमान सहित अन्य पांच छात्र बने विजेता

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विजेता छात्र-छात्राओं का हुआ चयन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक विद्यालयों की मण्डलीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज इटावा में हुआ। मण्डलीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर-१९ बालक वर्ग ६१ किलो भार वर्ग में भदंत विजय सोम इंटर कालेज संकिसा के रहमान ने बाजी मारी। रहमान ने कड़े मुकाबले के साथ इटावा के पहलवान को हराया। अंडर-१७ बालक वर्ग ४४ किलो भार वर्ग में नेशनल इंटर कालेज श्योगनपुर संकिसा के सोनू यादव ने बाजी मारी व बालिका वर्ग में समीक्षा व द्वारिका सिंह, कलावती इंटर कालेज हमीरखेड़ा की स्वार्थी व अंजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर टीम के कोच अवधेश कुमार यादव व टीम मैनेजर अनूप यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *