प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मासिक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष अवनीश चौहान की अध्यक्षता में किया गया। संचालन जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने किया। बैठक में पिछले सत्र का एफएलएन प्रशिक्षण भत्ता, रसोईया मानदेय, कन्वर्जन कास्ट, फलों की धनराशि, आंगनबाड़ी केंद्र का खाद्यान्न और कन्वर्जन कास्ट की धनराशि तत्काल दिलाने की मांग की गई। स्कूलों में सफाई कर्मी नहीं जाते जिस कारण स्कूलों की सफाई विरोधकर शौचालयों की सफाई नहीं हो रही। निरीक्षण के समय सफाई न मिलने पर प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है जो किसी भी तरह से न्यायोचित नहीं है। सफाई कर्मचारी की मासिक उपस्थिति पूर्व की भांति प्रधानाध्यापकों से ली जाये। अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण में गये और जिले में जो शिक्षक आये हैं उनकी एलपीजी, सर्विस बुक और फंड तत्काल भेजी जाये। बैठक में अवनीश चौहान, राजकिशोर शुक्ल, राजेश कुमार, केपी सिंह, सुशील माथुर, निर्देश गंगवार, देवेन्द्र गंगवार, बलवीर सिंह, बीना राठौर, गजेन्द्र सिंह, अरविंद यादव, मनोज यादव, अनुपम मिश्रा, सत्यभामा राठौर, अजय कटियार, ओम सिंह, शैलेन्द्र सिंह, उजैफ पठान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *