पुरानी पेंशन बहाल करने की उठायी मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने जिले के समस्त माध्यमिक परिषदीय विद्यालयों में पेंशन शहीद स्व0 रामाशीष सिंह को शहादत दिवस पर शिक्षकों व कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। ७ दिसम्बर २०१६ को पेंशन आंदोलन में पुलिस द्वारा किये गये लाठी चार्च में डा0 रामाशीष शहीद हो गये थे। जनपद के समस्त माध्यमिक व परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों ने मांग की है केंद्र तथा राज्य सरकार सभी शिक्षकों, कर्मचारी, अधिकारियों व अद्र्धसैनिक बलों की पुरानी पेंशन बहाल की जाये। प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि न तो एनपीएस और न ही यूपीएस शिक्षकों, कर्मचारियों के हित में है, इसे तत्काल समाप्त किया जाये और हू बा हू पुरानी पेंशन बहाल की जाये। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी, तब तक आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जाटव ने कहा कि पुरानी पेंशन हम शिक्षकों व कर्मचारियों का अधिकार है। यह बुढ़ापे का सहारा है। सरकार इसे लागू करें। इस मौके पर फूल सिंह शाक्य, सुधीर कुमार पाल, अखिलेश पाण्डेय, सपन कुमार, संजय यादव, जितेन्द्र यादव, सुनील कुमार, हिमांशु शुक्ला, विजेन्द्र सिंह मथुरिया, देवेन्द्र कुमार, मोहित कटियार, रजिन्दर कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
शहीद रामाशीष सिंह का अटेवा ने मनाया शहादत दिवस
