ट्रांजीशनल व ऑरियन्टेशन कार्यक्रम के पांचवें दिन विद्यार्थियों को अगदतंत्र एवं व्यवहारायुर्वेद विषय की दी गई जानकारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में चल रहे बी0ए0एम0एस0 तथा पी0जी0 छात्र/छात्राओं के ट्रांजीशनल तथा ऑरियन्टेशन कार्यक्रम के पांचवें दिन बी0ए0एम0एस0 के विद्यार्थियों को डॉ0 विजय मोहन गुप्ता ने अगदतंत्र एवं व्यवहारायुर्वेद विषय में जानकारी देते हुए छात्रों को अच्छी आदतों को अपनाने के लिये कहा। वद्तू संस्कृत कार्यक्रम में डॉ0 अरिमर्दन सिंह ने संस्कृत का ज्ञान दिया। डॉ0 रतीस वी0वी0 ने छात्र/छात्राओं को आयुर्वेद के विषय में संहिता की उपयोगिता बतायी और उन्होंने आचार्य चरक को चिकित्सा शस्त्र का पिता बताते हुए छात्रों को चरक संहिता का गहन अध्ययन करना चाहिए। पी0जी0 ओरिन्टेशन कार्यक्रम में डॉ0 रेशमा ने छात्र/छात्राओं को प्रसूति एवं स्त्री रोग के बारे में जानकारी दी। गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय रोग निदान के विभागाध्यक्ष डॉ0 गोपीकृष्ण ने आनलाइन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद एवं स्वस्थ्य रहने के तरीके बताये। बी0ए0एम0एस0 के छात्र-छात्राओं को डॉ0 आनन्द ने व्यक्तित्व विकास पर सम्बोधित किया। डॉ0 विकास चन्द्र विश्वास ने चिकित्सालय भ्रमण करवाया। पीजी के छात्र-छात्राओं को डॉ0 शीलू गुप्ता ने गुड फील्ड कल्टीवेशन प्रेक्टिस के बारे में बताया तथा उन्होंने छात्र-छात्राओं को द्रव्यों का संग्रहण एवं संरक्षण के नियम बताये। डॉ0 अरूण कुमार पाण्डेय ने योग एवं मेरिटेशन के गुण बताये। सभी कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्य डॉ0 अंजना दीक्षित की देख रेख में सम्पन्न हुए। इस अवसर पर डॉ0 निरंजन एस, डॉ0 मुकेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ0 अरूण कुमार पाण्डेय, डॉ0 कविता, डॉ0 मधुरंजन, प्रशासनिक अधिकारी अनूप मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *