फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कलेक्ट्रेट सभागार में 07 दिसंबर से 24 मार्च तक चलने वाले 100 दिवसीय टी0वी0 सघन अभियान टीवी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ सांसद मुकेश राजपूत व जिलाधिकारी डॉ0 वीके सिंह ने किया। सांसद व डीएम ने टीवी के प्रति जागरुकता के लिए वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया। सांसद व डीएम ने टी0वी0 से ग्रसित 10 मरीजों को पोषण पोटली व टीवी से मुक्त हुये 10 लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट व चिकित्सा विभाग के अधिकारी व चिकित्सक मौजूद रहे।
टीवी मुक्त भारत अभियान का सांसद ने किया शुभारम्भ
