फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को जिला भारतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा के द्वारा सडक़ सुरक्षा के अंतर्गत फतेहगढ़ चौराहे पर यातायात अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह का व्यापारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। यातायात को अनुशासन हित कार्य करके अपनी सेवा दे रहे युवा व्यापार मंडल ने आभार व्यक्त किया। साथ ही जो हेलमेट लगाकर चल रहे थे उनको फूल देकर सम्मानित किया और जो लोग बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे उन्हें फूल देकर लज्जित किया कि जान है तो जहान है। अपना और अपने परिवार का ध्यान रखे। जिंदगी को जोखिम में न डाले और यातायात नियमों का पालन करें। युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल, युवा जिला महामंत्री प्रबल महेश्वरी, नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष संदीप सक्सेना ने बाइक चला रहे लोगों को टीएसआई सतेन्द्र सिंह के साथ गुलाब का फूल देकर जागरुक किया। प्रबल महेश्वरी ने सभी से अनुरोध किया कि यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदारियां निभाये और हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाये। कार चलाते समय अपनी साइड का ध्यान रखें और सीट बेल्ट अवश्य लगाये।
यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि व्यापार मण्डल के सहयोग से सडक़ सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया, जो अच्छा है। इसी तरह समाज के लोग आगे आये। संदेश अग्रवाल व रविकांत गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर अर्पण अग्रवाल, डॉ0 कुलदीप सिंह, राहुल पाल, राज रस्तोगी, शुभम राजपूत, यश मिश्रा, अमन बाथम, अजय गुप्ता, शिवम ठाकुर, शुभम राजपूत, राहुल कुमार, राहुल सिंह, रचित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
सडक़ सुरक्षा के तहत व्यापारियों ने बाइक सवारों को किया जागरुक
