फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की मासिक बैठक आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष बिंदुओं पर चर्चा की गई, जैसे वोट बढ़ाना, पीडीए के लोगों को पार्टी से जोडऩा, 18 साल के दलित युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोडऩा, साथ ही चौपाल लगाना तय किया गया। शिवशंकर शर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करें और गांव-गांव पार्टी की नीतियों का प्रचार करें। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित कठेरिया व संगठन प्रभारी रामपाल सिंह ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर महासचिव आजाद अनेश, राहुल कठेरिया, शेरा बाल्मीकि, रामदास कठेरिया, दिवाकर, कौशल माथुर, अंकित गौतम, राहुल कठेरिया, बबलू कठेरिया, मोहित यादव, जतिन कठेरिया, रवि यादव, श्याम सिंह, विकास यादव, कुलदीप बाथम, दुष्यंत जाटव आदि मौजूद रहे।
सपा कार्यालय पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की मासिक बैठक सम्पन्न
