फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति द्वारा २१वां मिस ब्यूटी विद वेन प्रतियोगिता का आयोजन स्टेट बैंक रोड स्थित समिति के सभागार में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। समिति के अध्यक्ष डा0 संदीप द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न जनपदों के अलावा दूसरे राज्यों से आयी युवतियों ने रैम्प पर कैटवॉक कर जलवा बिखेरा और बौद्धिक क्षमता दिखाते हुए जबाव दिये। प्रतियोगिता में मिस प्रिटी इंडिया का खिताब कृषिका यादव को मिला। मिस इंडिया का खिताब सिंगौली मध्यप्रदेश की निधि तिवारी ने जीता। मिस उत्तर प्रदेश गोरखपुर की अनु सिंह बनी। मिस उत्त प्रदेश प्रिंसेज प्रगति मिश्रा बलिया की बनी। मिस उत्तर प्रदेश अर्थ का खिताब अनन्या केसरी को मिला। मिस प्रीटी उत्तर प्रदेश कशिश पटेल बनी। संचालन आकाश मिश्रा ने किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
युवा महोत्स प्रतियोगिताओं में युवाओं ने भी अपना रैम्प पर जलवा बिखेरा। मिस्टर उत्तर प्रदेश बने फर्रुखाबाद रितज कुलश्रेष्ठ व मिस्टर कानपुर रीजन बने अभय तिवारी, उत्तर प्रदेश प्रिंस आदर्श श्रीवास्तव बने। मिस्टर कानपुर रीजन प्रिंस अभिषेक कटियार बने। मिस्टर मॉडल फर्रुखाबाद मायावती ओमशुक्ल बने। साथ ही मिस्टर फर्रुखाबाद प्रिंस लक्ष्य कश्यप बने। मिस्टर ग्राण्ड फर्रुखाबाद अर्जुन दुबे बने। मिस्टर फर्रुखाबाद का खिताब रायल अग्निहोत्री को मिला। मिसेज फर्रु0 कंचन बनी।
युवतियों ने कैटवॉक कर रैम्प पर बिखेरा जलवा
