इंडियन रेड क्रॉस द्वारा कचहरी परिसर में नेत्र शिविर का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इंडियन रेड क्रास समिति के द्वारा डिस्टिक कोर्ट परिसर में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। कैम्प का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश विनय कुमार ने किया। उन्होंने समिति के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कैंपों का आयोजन होते रहना चाहिए, इससे जरूरतमंदों को काफी सहायता मिलती है। कैंप में डॉ0 निश्चित भट्ट, डॉ0 आकांक्षा द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया एवं दवा व चश्मा का वितरण किया गया। कैंप में 235 लोगों ने नेत्र परीक्षण करवाया। कैंप में अपर जिला जज प्रथम शैली राय, न्यायिक अधिकारी अभिनितम उपाध्याय, शैलेंद्र सचान, राकेश सिंह, रितिका त्यागी, मेराज अहमद, संजय कुमार, घनश्याम शुक्ला, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, सुरेंद्र कुमार राणा मौजूद रहे। रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शीश मेहरोत्रा, निशांत तिवारी, आयुष्मान सिंह परिहार, गुंजा जैन, आकाश चतुर्वेदी आदि लोगों ने व्यवस्था देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *