फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में 13 जनवरी से चल रही हाईस्कूल व इंटर की प्री बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा ने हाईस्कूल व इंटर की प्री बोर्ड की परीक्षा शांति पूर्ण व नकलविहीन सम्पन्न करायी। शुक्रवार को भौतिक विज्ञान व नागरिक शास्त्र, व्यापारिक संगठन की परीक्षा क्लासों में जाकर प्रधानाचार्य ने निरीक्षण किया। परीक्षा में पंजीकृत 467 परीक्षार्थियों में 460 परीक्षार्थी सम्मलित हुए। प्री-बोर्ड परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर सीसीटीवी कैमरे की देखरेख में संचालित हो रही है। परीक्षा प्रभारी पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा की व्यवस्था में चौथे दिन शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा समाप्त हुई। परीक्षा प्रभारी व शिक्षकों को प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा ने प्रशंसा की।
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हाईस्कूल व इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षा सम्पन्न
