लोको दरगाह पर 16वीं शरीफ पर कुरान पाक की तिलावत के साथ हुआ एहतमाम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोको रोड स्थित दरगाह हजऱत मखदूम शाह सैयद शहाबुद्दीन औलिया अलैहि रहमा में रजब महीने का माहाना कुल 16वीं शरीफ़ दोपहर बाद नमाज जोहर खानकाह पर कुरान पाक की तिलावत के साथ एहतमाम हुआ। बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। 2:2 मिनट पर शुरू होकर नजर व न्याज के साथ साथ तकसीमे लंगर हुआ। जिसमें तुलाबा जामिया चिश्तिया ने बेहतरीन अंदाज में कुरान पाक की तिलावत की। इस मुबारक मौके पर लोगों ने अपने अपने तरीके से फूल व चादर चढ़ाकर अपनी अकीदत पेश कर खानकाह में दुआएं मांगी। अंसार साबरी ने नातिया कलाम पेश किये कि मुस्तफा आपके जैसा कोई आया ही नहीं, आता भी कैसे जब अल्लाह ने बनाया ही नहीं। यही कहता है दीवाना मेरे सरकार शहाबुद्दीन, बहुत आला घराना है मेरे शहाबुद्दीन का। जिसकी सदारत, खानकाह के सज्जादा नशीन हजरत पीर सफी अल्हाज मुहम्मद शरीफ़ उर्फ़ मोहब्बत शाह साहब व नायब सज्जादा नशीन शाह मुहम्मद वसीम चिश्ती मुजद्दिदी ने की और तकरीर कर कहा ख्वाजा साहब ने अपनी खानकाह में इस पैगाम के साथ अपनी खानकाह को आम किया की मोहब्बत सभी से नफरत किसी से नहीं और इसी पैगाम को हर खानकाह या दरगाह को आम करने की जरूरत है, क्योंकि इन सूफियो ने अपनी खानकाह के दरवाज़े पूरी आलमे इन्सानियत के खोल रखे है। इस मौके पर अंसार साबरी, मुहम्मद रफीक, परवेज़, आरिफ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *