पुत्री की शादी के लिए गेहूं पिसाने जा रहे थे दोनों
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। बेटी की शादी के लिए गेहूं पिसाने जा रहे पिता व चाचा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गये। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरिरामपुर निवासी महेश चंद्र की पुत्री प्रियंका की शादी 21 जनवरी को होनी है। शादी में रसोई के लिए गेहूं पिसाने के लिए ऑटो से मोहम्मदाबाद जा रहे थे। ऑटो महेश चंद्र का चचेरा भाई अंकित पुत्र छोटे लाल चला रहा था। अलावलपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद राहगीरों ने सूचना १०८ एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ0 जितेंद्र यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो घायल
