चीवर पहनने से कोई भिक्षु महान नहीं होता है- सुशील शाक्य

विधायक ने किया बुद्ध व स्व0 मुंशीलाल की मूर्ति का अनावरण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने आज यहां सजतीय लोगों को सुधर जाने की चेतावनी देते हुए कहा कि भगवान बुद्ध को और सम्मान देने के लिए समाज को आगे बढऩे पर ताकत लगाओ। विधायक ने नगर क्षेत्र के ग्राम अजमतपुर स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में भगवान बुद्ध एवं शिक्षक स्वर्गीय मुंशीलाल शाक्य की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने महान कार्य के लिए शिक्षक मुकेश शाक्य को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने अपना संकल्प पूरा कर दिया है।
विधायक ने कहा कि अक्सर ग्राम अजमतपुर निवासी मुंशीलाल शाक्य व दिलेराम शाक्य मेरे घर पर पिताजी दयाराम शाक्य से मिलने आते थे। उन्होंने भगवान बुद्ध के पंचशीलों का पालन कर विपश्यना करने की सलाह देते हुए कहा कि हमारे शरीर के अंदर भगवान बुद्ध के अंश है। उन्होंने सलाह दी कि केवल भगवान बुद्ध की बात करने से समाज आगे नहीं बढ़ेगा। जब समाज के लोग शिक्षित होकर उद्योग लगाकर व्यवसाय करेंगे तभी समाज आगे बढ़ेगा। आर्थिक युग में उसी की इज्जत है जिसके पास चार पैसे हैं। चीवर पहनने से कोई भिक्षु महान नहीं होता है। विधायक ने भिक्षुओं की कार्य शैली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि उन्हें देखकर कष्ट होता है कि उनकी ऐसी वाणी होनी चाहिए की सुनने वाला व्यक्ति तुरंत ही प्रभावित हो जाए। समाज की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे समाज के अलावा अन्य सभी समाजों के अधिकांश विद्यालय हैं। हम चाहते हैं कि लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होकर उच्च पदों पर आसीन हो। लेकिन मनोबल बढ़ाने के लिए सिपाही, दीवान, दरोगा लेखपाल होना जरूरी है। उन्होंने लोगों को ध्यान दिलाया कि हम लोग सम्राट अशोक महान के वंशज हैं। शिक्षक मुकेश शाक्य ने बताया कि मैं भगवान बुद्ध एवं पिता मुंशीलाल शाक्य की मूर्ति लगवाई है। इससे पूर्व महेंद्र सिंह शाक्य, आरडी राजपूत, प्रज्ञानंद शाक्य, राम प्रकाश शाक्य, भंते मिलिद्र रत्न, भंते नागसेन एवं भदंत सील सागर महाथैरो आदि ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन धर्मपाल शाक्य ने किया। कार्यक्रम के दौरान भिक्षुओं को चीवर भेंट किए गए। आगंतुकों को भोजन दान किया गया। कार्यक्रम में धम्म कीर्ति, विधायक के निजी सचिव रोहित कुशवाहा, महावीर शाक्य, राधेश्याम शाक्य, फकीरे लाल शाक्य, गिरजा शंकर शाक्य, अवधेश सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह शाक्य, जयपाल शाक्य, शिक्षक प्यारेलाल शाक्य, डॉ सुरेंद्र शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *