फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड द्वारा भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में विश्व चिंतन दिवस पर जिला सचिव डा0 महेश चन्द्र राजपूत की अध्यक्षता में मनाया गया। जिला सचिव एवं जिला मुख्यायुक्त दिनेश कुमार वर्मा ने लॉर्ड बेडेन एवं लेडी बेडेन पॉवेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला गाइड कमिश्नर इंदू मिश्रा ने दीप प्रज्वलित किया। जिला सचिव एवं मुख्यायुक्त ने स्काउटिंग के उद्देश्य के बारे में छात्रों को बताया। जिला संगठन आयुक्त चमन शुक्ला ने स्काउटिंग का इतिहास पर चर्चा की। जिला संगठन आयुक्त व प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने स्काउट गाइड की प्रतिज्ञा व नियम के बारे में छात्रों को समझाया। पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा ने देश सेवा व समाजसेवा तथा परिवार सेवा एवं स्वयं सेवा के दायित्वों के निर्वाह्न की जानकारी दी। सर्वेश कुमार यादव ने आपात काल में स्काउट की भूमिका किस तरह होती है छात्राओं को बताया। इनामुलहक शाह मेमोरियल इंटर कालेज के स्काउट मास्टर राजकुमार साहू ने बताया कि स्काउटिंग गाइड के द्वारा बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। जिला आयुक्त गाइड इंदू मिश्रा ने स्काउटिंग गाइड के कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता कर रहे महेश चन्द्र राजपूत ने स्काउटिंग गाइड की व्यवहारिक उपयोगिता एवं आपातकाल में समाजसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। संचालन चमन शुक्ला ने किया।
भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में मनाया गया विश्व चिंतन दिवस
