महाशिवरात्रि पर सैनिकों ने गंगा स्नान कर की पूजा अर्चना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजपूत मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। सेंटर सूबेदार मेजर कप्तान सिंह ने सबसे पहले परिवार के साथ पहुंचकर शिवालय में रुद्राभिषेक किया और जवानों को पर्व की शुभकामनाएं दी। किला घाट को विशेष तौर से स्नानार्थियों के लिए सजाया गया और सुरक्षा की व्यवस्था की गई। महिलाओं के लिए महिला सिपाही भी मौजूद रही। कमांडेंट एचएस संधू एवं गुरप्रीत कौर ने विशेष यजमान के रूप में पहुंचकर रुद्राभिषेक कर सेंटर की उन्नति और समृद्धि की प्रार्थना की। सेंटर कमांडेंट ने किला घाट जाकर सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। गंगाजल का आचमन कर आशीर्वाद लिया। साधु संतों से मिलकर दांपत्य ने आशीर्वाद लिया। डिप्टी कमांडेंट कर्नल रोहित, ए.के. गुप्ता, हवलदार राजकुमार व अन्य सैनिकों ने परिवार के साथ स्नान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *