आलू से भरा ओवरलोड ट्रक सीज

11 अन्य वाहन बिना फिटनेस संचालन में सीज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने चेकिंग अभियान चलाते हुये जहानगंज थाना क्षेत्र में आलू से भरे ओवरलोड एक ट्रक को चेक किया गया। ट्रक की धर्म कांटे पर तौल कराने पर वाहन ओवरलोड पाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने ट्रक को थाना जहानगंज में सीज करते हुये 59 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बिना फिटनेस संचालित 04 ऑटो रिक्शा तथा 07 माल वाहनों के बिना फिटनेेस वाहन चलाने के अभियोग में थाना जहानगंज तथा एआरटीओ कार्यालय में सीज कर दिया तथा उन पर 1.32 लाख जुर्माना आरोपित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *