अदालत ने मार्ग दुर्घटना का मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। केशव पुत्र विजय सिंह निवासी गिंदा नगला बीसलपुर तराई थाना मऊदरवाजा ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध न्यायालय में याचिका दायर की। जिसमें दर्शाया कि मेरी मां विनीता देवी पत्नी विजय सिंह अपने भतीजे के लड़के रजनीश के साथ मोटर साइकिल संख्या यूपी 7६एके/2109 से अपने गांव गिंदा नगला जा रही थी। रास्ते में राजेपुर थाना क्षेत्र तुसौर गेट के पास 11 मई 2023 को शाम के समय तेजरफ्तार व लापरवाही से आ रही इको अज्ञात वाहन चालक संख्या यूपी ७६क्यू/8725 ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मेरी माता गंभीर रूप से घायल हो गई तथा रजनीश भी घायल हो गया। एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर हर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। ले जाते समय रास्ते में मेरी मां की मृत्यु हो गई। स्थानीय पुलिस को सूचना दी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई और मुझ पर दबाव बनाकर 13 मई को दाह संस्कार करा दिया गया। रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न्यायालय ने याचिका पर सुनवाई के पश्चात थाना मऊदरवाजा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *