फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महेंद्र पुत्र चेतशंकर सिंह निवासी गंगागंज गुगरौली थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज ने न्यायालय में याचिका दायर की। जिसमें दर्शाया कि उसने अपनी पत्नी उमा सिंह के नाम भारत सिंह पुत्र सरताज सिंह निवासी ग्राम खुदागंज थाना कमालगंज में कृषि भूमि का बैनामा 18 दिसंबर 2004 को तहसील फर्रुखाबाद में कराया था। जिसमें विके्रता ने अपना आपसी बटवारा के अंतर्गत काविज भाग पर कब्जा दखल दे दिया। जो सड़क मार्ग के किनारे स्थित है। इसी गाटा संख्या में अमर सिंह पुत्र भारत सिंह निवासी खुदागंज, विशाल श्रीवास्तव पुत्र सतीश चंद निवासी शास्त्री नगर स्वरूप नगर कानपुर को अपने कुल हिस्से में 1/6 भाग वितरित कर दिया है। जिसमें कराये गये स्थली मानचित्र में भी मेरी पत्नी का हिस्सा दक्षिण तरफ सड़क की ओर दर्शाया है। मेरी जमीन पर ग्राम गंगागंज गंगरौली निवासी अवधेश पुत्र जयशंकर नियत खराब हो गई और कूटचरित तरीके से विशाल श्रीवास्तव तथ्य छिपाकर बैनामा करा लिया और मेरे खेत पर खड़ी फसल को कटवा ली जिससे। लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ और कब्जा कर लिया। अब ऐलानियां धमकी दी कि विरोध करने पर जान से मार देंगे। थाने पर शिकायत की, लेकिन नहीं सुनी गई। विशाल श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, कौशलेंद्र सिंह पुत्र मानसिंह, सतीश चंद्र पुत्र रामस्वरूप के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर न्याय दिलाए जाने की न्यायलय से गुहार लगायी।
अवैध रुप से कब्जा करने वालों पर याचिका दायर
