
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गैंग बनाकर लूटपाट अन्य गंभीर अपराध करने वाले गैंग के सदस्यों के विरुद्ध जिलाधिकारी के आदेश पर मऊदरवाजा प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना मऊरबाजा निरीक्षक आमोद कुमार ने गैंग लीडर दिलीप कुमार शाह पुत्र सरजू शाह निवासी लक्ष्मीपुर थाना बिहार जिला कटिहार राज्य बिहार, उसके गैंग के सदस्य संजय शाह पुत्र सिकंदर शाह पता उपरोक्त, गौतम शाह पुत्र स्वर्गीय प्रकाश सिंह गैंग के सदस्य अपना गिरोह बनाकर लूटपाट डकैती आदि गंभीर अपराधों को अंजाम देते हैं। जिसका सरगना गैंग लीडर दिलीप कुमार है। थानाध्यक्ष द्वारा भेजी गई रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने अनुमति प्रदान कर दी। जिसके आधार पर मऊदरवाजा थानाध्यक्ष ने उपरोक्त गैंग के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
