दहेज उत्पीडऩ के मामले में ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्याम सिंह पुत्र रघुवर दयाल निवासी खेड़ा न्यामतपुर थाना मऊदरवाजा ने थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में दर्शाया कि उसने अपनी पुत्री गायत्री का विवाह गोपी पुत्र जमुना प्रसाद निवासी मोहल्ला टिलिया अहमदगंज थाना मऊदरवाजा के साथ 3 वर्ष पूर्व किया तथा अपनी क्षमता के अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन मेरी पुत्री के ससुराल वाले मेरे द्वारा दिए गए दान दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और अतिरिक्त दहेज में अंगूठी, जंजीर, फ्रिज आदि की मांग कर मेरी पुत्री का उत्पीडऩ शुरू कर दिया। मैंने न्यायालय में वाद दायर किया जो चल रहा है। न्यायालय के आदेश से पुत्री को ससुराल भेज दिया, लेकिन पुत्री का उत्पीडऩ बंद नहीं हुआ। 30 मई को मेरे दमाद गोपी उसका भाई, जिठानी सविता, ससुर जमुना प्रसाद, सास शारदा ने पुत्री को लाठी-डंडों से बुरी तरह से मारपीट कर की। पुत्री ने इसकी जानकारी फोन से दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *