फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आयकर कर्मचारी महासंघ ने देशव्यापी हड़ताल में भाग लिया। मांगों को लेकर आयकर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। दस सूत्रीय मांग पत्र में दर्शाया कि आठवीं केंद्रीय वेतन आयोग गठित की जाये। संवर्ग समीक्षा को पुर्नगठन लागू किया जाये। निरीक्षक और कार्यालय अधीक्षक की भर्ती नियमों में संसोधन किया जाये। संसोधन के बाद अन्तर प्रभार स्थानांतरण नीति को बहाल किया जाये। एनपीएस व यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल की जाये। कोविड काल के दौरान रोकी गई डीए/डीआर तीन किश्तों में जारी की जाये। सभी कर्मचारियों को उचित कार्यस्थल लैपटाप, अपडेट डेस्कटाप अच्छी कनेक्टिविटी प्रदान की जाये। सभी अस्थायी अनुबंधित वेतन श्रमिकों को नियमित किया जाये। इस अवसर पर अध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव गणेश चन्द्र, हरिओम त्रिवेदी, अजय कुमार कश्यप, त्रिमोहन सिंह, जितेन्द्र सिंह, मंजीत पटेल, जीवन सिंह, शुभम राठौर, आशीष कुमार, मनीषा रानी, विकास यादव, संजय कुमार, सोनू श्रीवास्तव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
देशव्यापी हड़ताल में आयकर कर्मचारी महासंघ भी शामिल
