फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिनों कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गैसिंगपुर स्थित पावर हाउस पर पहुंचकर कुछ महिलाओं ने जे0ई0 विनोद कुमार के साथ मारपीट की थी। उसमें जे0ई0 की तरफ से महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।
उसी घटना के संबंध में कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम निसाई निवासी रजनी पत्नी रामबहादुर ने अधिवक्ता के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष विनोद कुमार यादव अवर अभियंता, रघुवीर सिंह एस0एस0ओ0 (उपकेंद्र संचालक) विद्युत विभाग पवार हाउस गैसिंगपुर के विरुद्ध न्यायालय में याचिका दायर की। जिसमें बताया कि पावर हाउस के पास खेत में धान की रोपाई कर रही थी, तभी दो तीन बार जे0ई0 द्वारा बिजली कटवा दी गई। 12 जुलाई को पवार हाउस पर गई। समय लगभग डेढ़ बजे एस0एस0ओ0 रघुवीर सिंह ने अश्लील हरकतें करते हुए हाथ पकड़ लिया और अंदर खींचने लगा तथा कहने लगा मुझे खुश कर दो या दस हजार रुपए दे दो। वादिनी ने जब अश्लील हरकतें करने से रोका, तो मैंने कहा हम आपको रुपए दे रहे हैं। जब मैं दस हजार रुपए देने लगी, तभी पूजा, नीलम, लीला, रीना देवी आदि महिलाएं आ गईष जिन्होंने रूपए लेते हुए पकड़ लिया। उक्त विद्युत कर्मचारी मारपीट पर आमादा हो गए, तभी प्रधान पति सतेंद्र सिंह आदि तमाम लोग आ गए। जिन्होंने घटना देखी। रिपोर्ट लिखवाने कोतवाली मोहम्मदाबाद गई, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। उसके बाद पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक द्वारा प्रार्थना पत्र दिया। कोई कार्यवाही न होने पर न्यायालय के समक्ष याचिका दायर की।
बिजली विभाग के जेई समेत दो कर्मचारी के विरुद्ध न्यायालय में याचिका दायर
