नये चेहरों को दी गई जिम्मेदारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अंकित गुप्ता व नगर महामंत्री सतेन्द्र गुप्ता ने लिंजीगंज स्थित अपने प्रतिष्ठान पर गुरुवार को कमेटी घोषित की। कमेटी में संरक्षक की जिम्मेदारी मुकेश सारस्वत, अरविन्द गुप्ता, नीरज मिश्रा, कन्हैया लाल गुप्ता, राजाराम, शंकर लाल गुप्ता, रामासरे गुप्ता, सुबोध गुप्ता, रमेश चन्द्र गुप्ता, नरेश वर्मा, ओमप्रकाश सैनी बने। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, अभिषेक वर्मा, अमित गुप्ता, विनय गुप्ता को बनाया गया। महामंत्री की जिम्मेदारी सतेन्द्र कुमार गुप्ता को मिली है। कानूनी सलाहकार प्रभात शुक्ला बनाये गये। वित्तीय सलाहकार आशीष कुमार गुप्ता बने। वरिष्ठ मंत्री अंकुर गुप्ता, श्यामू मिश्रा, आशीष कटियार, शोभित सक्सेना, विजय सक्सेना, पंकज गुप्ता, सौरव कुमार शाक्य को बनाया गया है। कनिष्ठ मंत्री कृष्ण कुमार द्विवेदी, हिमांशु गुप्ता, अतुल वर्मा, पुष्पेन्द्र राठौर को बनाया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मनोज कुमार सक्सेना व विवेक गुप्ता को मिली। प्रवक्ता वैभव सोमवंशी बनाये गये है। संगठन मंत्री शाकिव कुरैशी, बने। सचिव राकेश राठौर को बनाया गया है। मीडिया प्रभारी सलमान खान, तौसीम खान, संदीप चौरसिया बने। कार्यकारिणी में सदस्य राहुल गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, सुशील वर्मा, अर्पित गुप्ता, सौरव गुप्ता, अमरीश गुप्ता, रिषव गुप्ता, लालू गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, आशीष गुप्ता, अमन चौबे, अतुल कुमार गुप्ता, अनुराग, श्याम पाण्डेय, बृजेश मारवाड़ी, आमोद गुप्ता, मोहित श्रीवास्तव, विजय सिंह कठेरिया, रवि गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता, तजीब भाई, कृष्णा गुप्ता, सौरव कुमार शाक्य, सोनू गुप्ता, सुशील दीक्षित, दुर्गेश चौहान, विवेक गुप्ता सदस्य बनाये गये है।
भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की जम्बो नगर कमेटी घोषित
