बाइक विद्युत पोल से टकरायी युवक घायल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ससुराल से घर जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में टकरा गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव उखरा निवासी रामजीत पुत्र पूरनलाल अपने दो बच्चों और भतीजी को अलीगंज गांव अघौनापुर जनपद एटा से नवाबगंज के गांव उखरा जा रहा था। नवाबगंज बेग पुलिया के पास पहुंचा, तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे रामजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएससी नवाबगंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *