जिलाधिकारी व जिला कमाण्डेंट होमगाड्र्स ने किया वृक्षारोपण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं डी0एन0 सिंह जिला कमाण्डेन्ट होमगाड्र्स द्वारा होमगार्डस कार्यालय परिसर में हरिशंकरी पौधे का वृक्षारोपरण किया गया। इसके अलावा होमगाड्र्स जवानों/अवैतनिक अधिकरियों को वृक्षारोपण हेतु पीपल, बरगद, नीम, जामुन, इमली, बेल, अर्जुन, सहजन, आम, ऑवला आदि प्रजातियों सहित छायादार/फलदार 02-02 पौंधो का वितरण किया गया। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा होमगार्डस जवानों को पर्यावरण व जलवायु के सुरक्षा, संर्वधन हेतु वृक्ष एव पेड़ पौधों के उपयोगिता बतायी गयी एवं स्वास्थ्य व वातावरण शुद्ध बनाये रखे जाने हेतु कहा गया। इस अवसर पर कार्यालय स्टाफ एवं विभिन्न कंपनी के वैतनिक/अवैतनिक कंपनी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *