फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज़। पंचायती राज विभाग की विभागीय प्रोन्नत समिति की बैठक में सम्पन्न हुई। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर प्रोन्नति की संस्तुति कर शासन को पत्र भेज दिया गया है। विगत दो वर्षों से जनपद में प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर तैनात है। पदीय दायित्वो के प्रति अपनी निष्ठा एवं बेहतर कार्यशैली के चलते चौरसिया की पहचान जनपद में लोकप्रिय अधिकारी के रूप में है। चौरसिया की प्रोन्नति पर विभागीय कर्मचारीयो एवं प्रधानों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। चौरसिया ने कहा की प्रोन्नति के उपरांत अब वह जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में पंचायत राज विभाग की योजनाओं को और बेहतर तरीके से धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे।
अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया की हुई प्रोन्नति
