डीएम एसपी ने बाढ़ पीडि़तों को वितरित की राहत सामग्री

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित अमृतपुर तहसील के रामनिवास महाविद्यालय चित्रकूट, गांधी पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की। वहीं चित्रकूट गांव के 205 बाढ़ प्रभावित परिवारों को नि:शुल्क बाढ़ राहत सामिग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अमृतपुर व तहसील के कर्मचारी मौजूद रहे। डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि प्रशासन उनकी हर सम्भव मदद करने के लिए तैयार है। वह सुरक्षित और सतर्क रहे तथा उच्च स्थानों पर अपना बसेरा बनाये। जिससे वह सुरक्षित रह सके। वहीं ग्रामीणों को बाढ़ के चलते चारे की समस्या सबसे ज्यादा परेशान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *