छायाकारों का हुआ सम्मान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मीडिया सेंटर द्वारा आयोजित विश्व फोटोग्राफी दिवस पर छायाचित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन एशियन कंप्यूटर इंस्टिट्यूट जोगराज पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विजय यादव का कला मित्र एवं अनुराग पाण्डेय ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
अंतरराष्ट्रीय विश्व फोटोग्राफी दिवस की थीम रोज मर्रा की जिंदगी में समाज के विभिन्न चित्र प्रदर्शित किए गए। छाया चित्रों के माध्यम से नगर की समस्याएं तो कहीं उनकी चुनौतियों को उनका समाधान मीडिया के प्रेस फोटोग्राफर ने छायाचित्रों के द्वारा अपने-अपने कैमरा के द्वारा अभिव्यक्त की। आजादी का जुनून, प्राकृतिक आपदा, वर्षा एवं बाढ़, संस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहर, इतिहास एवं कला दर्शन के छायाचित्रों ने सभी को आकर्षित किया। छायाकार रविंद्र भदोरिया, मीडिया सेंटर से अनुराग पांडेय के साथ फोटोग्राफरों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष का स्व0 रामनारायण पाण्डेय की स्मृति में कला सम्मान प्रमोद द्विवेदी उर्फ भोले को देकर सम्मानित किया गया। छायाचित्रों की प्रदर्शनी में सहयोगिता करने वाले प्रेस फोटोग्राफरों एवं पत्रकारों को अनुराग अग्रवाल भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा भी सभी पत्रकारों एवं छायाकरो को सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में साहित्यकार डॉ0 रामकृष्ण राजपूत ने कहा युग परिवर्तन के साथ चले विज्ञान सभी के लिए वरदान बने। समाजसेवी संजय गर्ग ने बचपन की यादें मेला में अपनी मां से कैमरा लिया था, कैमरा मेरा बचपन का शौक है, आज सेल्फी में माफिया बन गया। राजेश निराला ने कहा अतीत में वर्तमान तक की फोटो यात्रा में मोबाइल फोटोग्राफी का के्रज बढ़ा है। छायाकार रविंदर भदोरिया ने कहा एआई तकनीक से मानवता को बचाने की आवश्यकता है।
विजय यादव ने कहा की फोटो के महत्व पर प्रकाश की प्रतिक्रिया, नेत्र दृष्टि से हमने चित्र देखें, जीवन में नेत्र और प्रकाश की भूमिका, फोटोग्राफी के ज्ञान को अध्यात्म एवं भौतिक विज्ञान के द्वारा समाज और देश का निर्माण में सहयोग दें। विजय यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम संयोजक अनुराग पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आदेश अवस्थी, प्रशांत सिंह, गुड्डू पंडित, धीरज अग्निहोत्री, सोनेलाल, अजीत अग्निहोत्री, आदर्श मिश्रा, सुशील मिश्रा, मोहनलाल गौड़, दीपक सिंह, भानु शंकर वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
विश्व फेोटोग्राफी दिवस पर छाया चित्रों की लगायी गई प्रदर्शनी
