मोहल्ला आजाद नगर का मार्ग खस्ताहाल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कमालगंज विकास खंड के आजाद नगर मार्ग की सडक़ की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। सडक़ पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है। इससे पूरा रास्ता कीचड़मय हो गया है। जिससे लोगों को निकलने बैठने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला आजाद नगर के लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोज आना-जाना पड़ता है। गड्ढों और कीचड़ की वजह से उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। ग्रामीण साहिल के अनुसार सडक़ की स्थिति इतनी खराब है कि पैदल चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण राहुल ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। इस मार्ग से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का आना जाना होता है। सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सडक़ की मरम्मत जल्द नहीं कराई गई तो स्थिति और बिगड़ सकती है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। जिससे यहां के ग्रामीणों को समस्या से निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *