फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। छोटी काशी जहां गली-गली कूचे में श्रीराधा रानी का प्राकट्य उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रीराधा माधव मंदिर, घमंडी कूचा, श्रीराधा शक्ति श्याम मंदिर लोहई रोड श्री राधा कृष्ण मंदिर, श्री गोपीनाथ मंदिर खतराना, ठकुरद्धारा श्रीराधा कृष्ण मंदिर धुमना बाजार, महाकाल मंदिर, श्रीराधाकृष्ण मंदिर लक्ष्मीनरायन मंदिर आदि में प्रात: काल मंगला-दर्शन के साथ आरती प्रसाद एवं अभिषेक किया गया। श्रीराधा माधव मन्दिर घमंडी कूंचा में भागवताचार्य गोस्वामी ने बेद मंत्र स्वाति वचन राधा सहस्त्रनाम, राधा कटाक्ष के पाठक द्वारा अभिषेक किया गया। दिव्य एवं भव्य शृंगार के साथ महिला मंण्डल द्वारा बधाई गीत गाए गये।
वैदिक मंत्रों, स्वस्ति वाचन, राधारानी की स्तुति राधा सहस्त्रनाम-श्रीराधा शक्ति श्याम मंदिर एवं अन्य मन्दिरों में राधा रानी के श्लोकों के द्वारा राधा रानी की डॉ0 मनोज महरोत्रा, सोनू पण्डित, गिरधार अग्रवाल, विनोद अग्निहोत्री, सुरेन्द्र सफ्फड़, जितेन्द्र अग्रवाल, गौरव अग्रवाल ने विधिवत पंचामृत से अभिषेक किया। महिला मण्डल, द्वारा युगल सरकार प्रेमामृत संकीर्तन मंडल द्वारा सौहर गीत गाकर राधा रानी का उत्सव मनाया गया। तीनों लोकों से न्यारी, राधा रानी हमारीय ब्रह्मा-विष्णु, शंकर जी आरती उतार राधा रानी की जय-बरसाने वाली की जयकार, लाली को को जन्म सुनकर आई, मैया दे दे बधाई, बधाई हो बधाई हो। लहंगा भी लूंगी, चुनरी भी लूंगी, नथुनी भी लूंगी दे दे बधाई। राधा नाम प्राणों से प्यारो है, मेरा जीने का सहारा है, बरसाने वाली की जय राधारानी-महरानी की जय भाज बरसाने में बजता बनत बधाई कीर मैया के आंगन में शहनाई। श्री राधारानी के प्राकट्य उत्सव में अंकुर अग्रवाल, गौस्तुभ अग्रवाल, रोहित सफ्फड़, गौरव मित्तल, समर्थ अग्रवाल एवं महिला कीर्तन मंगल गीत, बधाई गीत प्रस्तुत करके बरसाने की धूम मचा दी। संकीर्तन मंडल ने राधारानी के प्राकट्य उत्सव में दिव्य एवं भव्य श्रंगार, छप्पन भोग, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अरुण जालान, पवन अग्रवाल, अशोक वर्मा, नीरज पारिख, गौरव अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे। संचालन बृज किशोर सिंह किशोर ने किया।
श्री राधा रानी का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया, गाये गये बधाई गीत
