फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन कन्हैयालाल रामशरण रस्तोगी इंटर कॉलेज पर संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ0 शशि किरण सिंह, डॉ सुरेश चंद्र गुप्त, संरक्षक रमेश चंद्र त्रिपाठी, अध्यक्ष बीके सिंह, सचिव अजय पुरवार ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती शिशु मंदिर सेनापति के छात्रों द्वारा वंदे मातरम एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्ष बीके सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया। रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने भारत विकास परिषद एवं मेधावी छात्र अभिनंदन के संदर्भ में अपने विचार रखे। प्रान्तीय महासचिव आलोक रायजादा ने छात्रों को संबोधित किया। संचालन सचिव अजय पुरवार ने किया। प्रथम तीन टॉपर छात्रों कनोडिया इण्टर कॉलेज की शिवांगी सक्सेना 92 प्रतिशत अंक, रस्तोगी इण्टर कॉलेज के धु्रव कुमार शाक्य ने 89.3 प्रतिशत अंक व भारतीय पाठशाला इण्टर के आर्यन राठौर ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप पर रहे तीनो छात्रों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एनएकेपी इंटर कॉलेज, कानोडिया इंटर कॉलेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सेनापति, रामानंद बालिका इंटर कॉलेज, रामानंद बालक इंटर कॉलेज, रस्तोगी इंटर कॉलेज, भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को संम्मानित किया गया। संयोजक सुरेन्द्र पाण्डेय ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर विनय द्विवेदी, अनुराग अग्रवाल, सुधाकर चतुर्वेदी, अशोक वर्मा, संजीव चौहान, संजीव बंसल, देवेंद्र सिंह गौड़ उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
