लोहिया अस्पताल में इंटरनेट सेवायें पंगु, मरीज हुए परेशान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डॉ0 राम मनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से सैकड़ों मरीजों में अफरातफरी मच गयी। लाइनों में घंटों लोग खड़े इंतजार करते नजर आए।
बताते चलें कि इंटरनेट सेवा शनिवार से ही लगभग गड़बड़ चल रही थी। सोमवार को भी यही नजारा देखने को मिला। जानकारी में आया ओपीडी पर्चा बनाने वाली कर्मचारियों ने अपने मोबाइल के इंटरनेट से कनेक्ट करके ओपीडी पर्चा बनाएं। वहीं ब्लड बैंक में भी इंटरनेट सेवा ध्वस्त होने के कारण सैकड़ों की संख्या में लोग जांच के लिए लाइन में खड़े पाए गए। इस समय मौसम बदलने के चलते सर्दी, जुकाम, बुखार आदि बीमारियों से पीडि़त मरीज राम मनोहर लोहिया में आ रहे हैं। लगभग सभी को ब्लड जांच लिखी जा रही हैं। ऐसे में जांच न होने की वजह से घंटों मरीजों व उनके तीमारदारों को लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *